November 10, 2026

गंगा में डूबी मासूम का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, सांसद ने परिजनों से की मुलाकात

Read Time:48 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी में गंगा नदी में डूबी बच्ची का शव दूसरे दिन भी बरामद नहीं हो सका है। एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। घटना से इलाके में शोक का माहौल है। इस बीच कटिहार सांसद तारीक अनवर पीड़ित परिजनों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार से सहायता राशि दिलाने के लिए वे स्वयं पहल करेंगे। प्रशासन भी लगातार खोजबीन में जुटा है और जल्द बच्ची की बरामदगी की उम्मीद जताई जा रही है।

Previous post मनिहारी में वीर कुंवर सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।
Next post महागठबंधन ने कटिहार में निकाला गया कैंडल मार्च ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial