May 26, 2026

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान के घर में दिनदहाड़े चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Read Time:1 Minute, 56 Second

बरारी (सुमन सोनी)

देश की रक्षा में हमेशा तत्पर रहने वाले भारतीय सेना के जवान के घर में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। प्राप्त जानकारी अनुसार लक्ष्मीपुर पावर हाऊस के पास रहने वाले अजेय कुमार अंबाला में तैनात थे जिनका हाल ही में तबादला लखनऊ हुआ था, दिवाली और छठ पूजा मनाने 20 दिनों की छुट्टी पर अपने घर लक्ष्मीपुर पावर हाउस के पास आए हुए थे। छठ पूजा के दौरान वे अपनी ससुराल काली स्थान, लक्ष्मीपुर गए हुए थे। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है।अंजेय कुमार ने बताया कि घर से करीब दो लाख रुपये नगद और सभी जेवरात चोरी हो गए हैं। घटना की सूचना तुरंत बरारी थाना को दी गई, जहां से पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हैरानी की बात यह है कि यह वारदात थाना से महज 1.5 किलोमीटर की दूरी पर दिन के समय हुई, जबकि चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में सख्त सुरक्षा व्यवस्था का दावा किया जा रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही एनडीए विधायक प्रत्याशी निवर्तमान विधायक बिजय सिंह के पीए आशिफ तथा भाजपा नेता राजीव भारती पीड़ित जवान के घर पहुंचे और आश्वासन दिया कि पुलिस की मदद से जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Previous post पथ निर्माण राज्य मंत्री सह स्वतंत्र उम्मीदवार हिमराज सिंह ने कदवा में मतदाताओं से जनसंपर्क किया प्रारंभ
Next post मनिहारी में जन सुराज पार्टी का चुनाव कार्यालय उद्घाटित, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial