May 26, 2026

मनिहारी में जन सुराज पार्टी का चुनाव कार्यालय उद्घाटित, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।

Read Time:1 Minute, 6 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी में मंगलवार को जन सुराज पार्टी का चुनाव कार्यालय विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन पार्टी के विधानसभा प्रभारी प्रद्युम्न ओझा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पार्टी के मनिहारी विधानसभा प्रत्याशी बबलु सोरेन, अनुमंडल अध्यक्ष संजीव कुमार देव, प्रखंड अध्यक्ष सह पार्षद श्रवण कुमार शर्मा, युवा अध्यक्ष चंदन साह, पंकज पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यालय उद्घाटन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। पार्टी नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया और लोगों से जन सुराज की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Previous post छुट्टी पर घर आए सेना के जवान के घर में दिनदहाड़े चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Next post जनसंपर्क शंखनाद तेज हर दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं प्रत्याशीबरारी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमाया, मतदाताओं तक पहुंचने की होड़ तेज
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial