August 25, 2026

मुहर्रम ताजिया जुलूस में शस्त्र कौशल प्रदर्शन के दौरान पचास से अधिक घायल, दो गंभीर।

Read Time:1 Minute, 33 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मुहर्रम के अवसर पर मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में पारंपरिक ताजिया जुलूस पूरी श्रद्धा और परंपरा के साथ निकाला गया। विभिन्न ताजिया अखाड़ों की ओर से आयोजित जुलूस में युवाओं ने लठ संचालन और पारंपरिक शस्त्र कौशल का प्रदर्शन किया।इस दौरान शस्त्र प्रदर्शन के क्रम में अनियंत्रित चाल-ढाल और भीड़भाड़ के कारण करीब पचास से अधिक लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार मनिहारी अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया।हालांकि, दो व्यक्तियों की स्थिति गंभीर पाई गई। कांटाकोश निवासी मोहम्मद अनवर को सिर में दो टांके लगे, जबकि मिलिक निवासी मोहम्मद शमशाद को तीन टांके लगाने के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल कटिहार रेफर किया गया।प्रशासन की सतर्कता और सुरक्षा प्रबंधों के चलते क्षेत्र में मुहर्रम का यह पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कहीं कोई बड़ी अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

Previous post धूमधाम से मनाया गया मुहर्रमनिशान के साथ ताजिया निकालकर जुलूस में दिखाई कलाबाजीयां
Next post ग्राम कचहरी से लौटते युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर गंभीर चोट।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial