November 14, 2026

दिव्यांगों का एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को सौंपा मांग पत्र ।

Read Time:3 Minute, 21 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

प्राइवेट नर्सिंग होम, पैथोलॉजी, लैब, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, सिटी स्कैन,आदी के मनमानी के खिलाफ कटिहार जिला पदाधिकारी को मांग पत्र बिहार राज्य सलाहकार बोर्ड सदस्य शिव शंकर रमानी के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपा गया। जिले के ग्रामीण एवं शहरी से आए हुए गरीब, निस्सहाय, असहाय एवं जरूरतमंदों व्यक्ति अपना एवं अपने परिवार के सदस्य का बेहतर इलाज कराने जब कटिहार शहर में आता है। तो नर्सिंग होम, अस्पताल, पैथोलॉजी, लैब, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, सिटी स्कैन आदि के संचालक के द्वारा मनमाना राशि लेकर जांच करता है। रमानी ने मांग पत्र देकर मांग किया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त एवं सभी नियम जो स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निर्देशित है ऐसे नर्सिंग होम ,पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, सीटी स्कैन आदि का नाम, पता ,रजिस्ट्रेशन नंबर, संचालक का नाम सार्वजनिक कर प्रकाशित किया जाए, और साथ में ली गई राशि का पक्का रसीद, जीएसटी बिल दिया जाए। एवं सभी प्रकार के चिकित्सीय जांच का न्यूनतम राशि निर्धारित किया जाए। श्री रमानी ने मांग पत्र में मांग किया गया कि जिला स्तरीय पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठन कर इन नर्सिंग होम आदि का छापामार कर जांच कर नरसिंग होम, पैथोलॉजी आदि का नाम पता संचालक का नाम प्रकाशित किया जाए।रैंप एवं लिफ्ट लगाया जाए मांग पत्र में कहा गया कि 15 दिनों के अंदर अगर मांग पूरा नहीं किया गया, तो बाध्य होकर संस्था एवं कटिहार दिव्यांग महा परिवार चरणबद्ध आंदोलन करेगी। इस प्रतिनिधिमंडल में शिव शंकर रमानी के अलावे संस्था के कानूनी सलाहकार राजेश कुमार केसरी, जिला मीडिया प्रमुख विजय कुमार ,रंजन कुमार राय, कोढा के प्रखंड सचिव श्रवण ठाकुर, लक्ष्मी देवी , अशोक राय, मोहम्मद शेर अली, मेघनाथ सिंह, वीरेंद्र कुमार यादव, मोहम्मद मिनहाज अंसारी, शंभू रजक, मोहम्मद एजाज उल हक, प्रशांत कुमार ,लेलू मंडल, कुंदन कुमार चौहान, सुधीर पासवान, मोहम्मद शौकत अली, नीरज कुमार, आफताभ लालम, शमशेर अली इन्तशाम हुसैन आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल थे।

Previous post अवशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की स्थापना को लेकर बीडीओ ने किया स्थल निरीक्षण।
Next post बिजली बाधित होने से लोगों की बढ़ी परेशानी ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial