July 22, 2026

अवशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की स्थापना को लेकर बीडीओ ने किया स्थल निरीक्षण।

Read Time:1 Minute, 28 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत पंचायतों में बनने वाले अवशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की स्थापना को लेकर द्वाशय,भमरेली, एवं रायपुर पंचायत में स्थल का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली  एवं जिला सलाहकार स्वच्छता संतोष कुमार  द्वारा किया गया। इस मौके पर पंचायत के जनप्रतिनिधि मुखिया एवं वार्ड सदस्य के साथ बैठक की गई तथा इस संबंध में कई आवश्यक निर्देश दिये गये। सामग्री क्रय की स्थिति,मानवबल चयन,कचरा उठाव एवं उपयोगिता शुल्क को लेकर निर्देश दिया गया। ग्राम पंचायत अंतर्गत सभी राजस्व गावों को मॉडल गांव विकसित करने के सम्बद्ध में ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अपील  की गई। इस मौके पर मुखिया आलोक कुमार चौहान पंचायत सचिव मनोज कुमार मुखिया नौशाद खातून सहित कई वार्ड सदस्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Previous post अखंड सुहाग की कामना को लेकर सुहागिनों ने की बट सावित्री पूजा ।
Next post दिव्यांगों का एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को सौंपा मांग पत्र ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial