कटिहार न्यायालय से एक दर्जन न्यायिक पदाधिकारियों का तबादला
प्रवीण कुमार(कटिहार)
पटना उच्च न्यायालय द्वारा बिहार में न्यायिक पदाधिकारियों के मास्क लेवल पर किए गए रूटीन तबादले के क्रम में कटिहार जजशिप से लगभग एक दर्जन न्यायिक पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया। तबादले के फलस्वरूप सभी अधिकारियों ने सोमवार को अपना-अपना प्रभार विधिवत सौंप दिया। इसी अवसर पर जिला न्यायालय, कटिहार के सभागार में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। समारोह के दौरान स्थानांतरित न्यायिक पदाधिकारियों को बुके एवं माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई।विदाई समारोह में सहकर्मियों ने सभी पदाधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि इन अधिकारियों ने अपने कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्षता और समर्पण से न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।कटिहार से स्थानांतरित होने वाले प्रमुख अधिकारियों में एडीजे तेज प्रताप सिंह, एडीजे अखिलेश पांडे, एडीजे मुकेश कुमार, रेलवे मजिस्ट्रेट विकास कुमार, एसडीजेएम कविता कुमारी, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट (जेजेबी) स्वस्ति यादव, मुंसिफ सुभाष कुमार निषाद, न्यायिक अधिकारी मोनिका मेहता,अजीत शर्मा,नारायण ठाकुर, हरिकेश कुमार एवं प्रीति कुमारी सहित अन्य शामिल हैं। समारोह का माहौल भावुक रहा,जहां एक ओर साथ काम करने की यादें साझा की गईं।वहीं दूसरी ओर सभी ने नए पदस्थापन स्थल पर बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर प्रधान जिला जज रणवीर सिंह के साथ प्रिंसिपल जज, फैमिली कोर्ट श्रीमती शर्मा, एडीजे प्रथम संदीप मिश्रा, सीजीएम माधवी सिंह सहित सभी न्यायिक पदाधिकारि मौजूद थे।
More Stories
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
बारसोई अनुमंडल अनुश्रवण समिति की हुई बैठक में बिजली व खाद्य वितरण व्यवस्था पर हुई चर्चा
।50 रिक्त डीलर पदों पर पारदर्शी तरीके से होगी बहाली, 31 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि। मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)...
UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, उत्कृष्ट विद्यार्थियों व अभिभावकों को किया गया सम्मानित
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र के UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय...
पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आजजगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में होगा आयोजन, ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
डेस्क (हसनगंज) जगरनाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आज पंचायत भवन प्रांगण में विशेष ग्रामसभा का आयोजन...
