मनरेगा कार्यालय में पदस्थापित पिऔ के विदाई सह नए पिऔ के स्वागत कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
प्राणपुर मनरेगा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज कुमार के तबादले पर विदाई समारोह एवं नये मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी दिलीप कुमार का स्वागत समारोह आयोजित किया गया । उक्त समारोह की अध्यक्षता बीडीओ डॉक्टर कुमार सौरभ ने किया।इस मौके पर सीओ रत्नेश मोहन ,वर्तमान पीओ दिलीप कुमार ,लड्डू सिंह, मुखिया शिव नारायण यादव, तारीख अनवर, मोहम्मद तनवीर, प्रमोद सिंह, मोहम्मद जहांगीर सहित सभी पंचायत के मुखिया, मनरेगा कर्मियों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे । विदाई समारोह को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने निवर्तमान पीओ का कार्यकाल का काफी प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राणपुर के सभी पंचायतों में जल जीवन हरियाली,पशु शेड ,बकरी शेड ,सड़क निर्माण सहित कई तरह के कार्य करवाने का काम किया । प्राणपुर के सभी जांब कार्डधारी मजदूरों को काम दिलाने का उन्होंने बहुत प्रयास किया।विदाई समारोह कार्यक्रम में सर्वप्रथम बारी बारी से सभी लोगों ने माल्यार्पण कर पुष्प का गुलदस्ता,शाल, डायरी,कलम, आदि उपहार भेंट किया। सभी लोगो ने निवर्तमान पीओ को उर्जावान,मधुर बाणी एवं सरल स्वभाव वाला पदाधिकारी की संज्ञा दी गई।इस अवसर पर वर्तमान पीओ दिलीप कुमार ,प्रमोद मेहता ,चंदन यादव ,अब्दुल हन्नान ,अनिमेष कुमार ,जेई अरविंद कुमार ,पीटीए वरुण कुमार ,योगेंद्र कुमार जीवन बौशाक ,पीयूष कुमार ,मो जहांगीर सहित कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन पूर्व प्रमुख अमित कुमार साह ने किया।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
