September 23, 2026

नपं वार्ड 7 में आरसीसी नाला निर्माण कार्य का मुख्य पार्षद ने किया शिलान्यास

Read Time:2 Minute, 18 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

मंगलवार को मुख्य पार्षद विमला देवी, उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह एवं वार्ड पार्षद अजय महतो सहित अन्य ने नगर पंचायत बारसोई के वार्ड संख्या 7 में आरसीसी नाला निर्माण कार्य का संयुक्त रूप से फिता काटकर शिलान्यास किया। इस अवसर पर सभी वार्ड पार्षद गण एवं स्थानीय गण मान्य लोग उपस्थित रहे। सभी स्थानीय गणमान्य लोगों ने नगर पंचायत के द्वारा अनवरत किये जा रहे हैं विकास कार्य की प्रशंसा की, तथा चुने गए जनप्रतिनिधियों को साधुवाद दिया। मौके पर उपस्थित लिली कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि साहेब सिंह ने कहा कि उक्त नाला नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री शहरी गली नाली पक्की करण योजना के अंतर्गत करवाया जा रहा है जो बारसोई स्टेशन काली मंदिर से मनोज सिंह के घर होते हुए कलर्रभट्ट तक जाएगा तथा इसके निर्माण में लगभग 14 लाख 65 हजार रुपए की राशि आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, वार्ड पार्षद अजय महतो, धर्मेंद्र सिंह, मोमीर आलम, दीपक चंद्र दास, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अरमान, नजीर, अतिक, राजेश पासवान तिलक साहा, जावेद अंसारी, सलमान, विनोद मंडल, दिवाकर कुमार, शिवकुमार यादव,भोला सिंह, कनीय अभियंता सुनील कुमार, पंचदेव महतो, गणेश महतो, पूर्व वार्ड पार्षद उषा देवी सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post मनिहारी थाना में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन
Next post मनरेगा कार्यालय में पदस्थापित पिऔ के विदाई सह नए पिऔ के स्वागत कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial