November 12, 2026

आग लगने से मुर्गी फॉर्म स्वाह लाखों का नुकसान

Read Time:1 Minute, 35 Second

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के पोखरिया नहर के करीब मुर्गी फॉर्म में आग लगने से फॉर्म जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से मुर्गी फॉर्म में आग लगी है। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्नि शामक वाहन पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग मुर्गी फॉर्म को पूरी तरह अपने चपेट में ले लिया और देखते ही देखते फॉर्म का अधिकांश भाग जलकर राख हो गया। साथ ही मुर्गी फॉर्म में रखी मुर्गी के बच्चे आदि सभी जलकर खाक हो गया। बताया गया कि मुर्गी फॉर्म में भारी संख्या में मुर्गी का बच्चे मौजूद थे।मुर्गी फॉर्म संचालक दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि 11 दिन पूर्व 31 सौ मुर्गी का बच्चा फॉर्म में दिए थे। जिसने सिर्फ मुर्गी बच्चे में 62 हजार रुपए का लागत आया था। वहीं कुल करीब सात लाख रुपया का क्षति हुआ है।वही ग्रामीण जितेंद्र कुमार मंडल ने कहा हमलोग सुनकर पहुचे तब तक आग अपने लपेट मै ले चूका था। सबकुछ जल कर राख हो गया।

Previous post स्कूली बच्चों के सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
Next post मकर संक्रांति पर मनिहारी के गंगा नदी में हिंदूओं ने डुबकी लगाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial