September 17, 2026

21 लीटर शराब के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार ,स्कुटी जप्त ।

Read Time:1 Minute, 54 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्राणपुर पुलिस ने 20 लीटर 90 एम एल विदेशी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर स्कूटी को जप्त किया है मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी जोनिया गांव रोड एन एच 81 मुख मार्ग के समीप बंगाल की ओर से एक स्कूटी से आ रही है। जिसमें महिला बैठी हुई है और स्कूटी की डिक्की में शराब है ।इसी बीच प्राणपुर पुलिस के द्वारा स्कूटी चालक को तलाशी के लिए रोका गया स्कूटी रोकने के साथ ही स्कूटी सवार महिला भागने लगी प्राणपुर पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया इसके बाद स्कूटी की तलाशी ले गई जिससे स्कूली की डीक्की से बंगाल निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई इसके साथ एक स्कूटी बिहार 39 सी 3082 को जप्त करते हुए गिरफ्तार कारोबारी को थाने लाया गया वही पूछे जाने पर प्राणपुर थाना के थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार एवं एस आई बिट्टू कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार कारोबारी साकिन कालशर थाना हसन गंज अंतर्गत निवासी पिंकी कुमारी उम्र तकरीबन 28 वर्ष पति राम जी उरांव के पास से 20 लीटर 90 एम एल शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज का प्रक्रिया चल रही है।

Previous post पुलिस सप्ताह पर मनिहारी पुलिस ने निकाली जागरूकता प्रभात फेरी।
Next post बिहार पुलिस सप्ताह साइबर जागरुकता 2025 का किया गया आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial