November 10, 2026

बिहार पुलिस सप्ताह साइबर जागरुकता 2025 का किया गया आयोजन।

Read Time:2 Minute, 10 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्राणपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के अध्यक्षता बिहार पुलिस सप्ताह समारोह 2025 एक दिवसीय साइबर जागरूकता पेंटिंग कार्यक्रम एवं वॉलीबॉल मैच का किया गया आयोजन। साइबर ठग पर विस्तार से चर्चा करते हुए साइबर पुलिस अवर निरीक्षक विमल कुमार मंडल एवं विनय कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि साइबर ठग के द्वारा विभिन्न तरह का प्रलोभन देकर ग्रामीणों का राशि ठग लिया जाता है। साथ ही दोस्तों के द्वारा फोन, फेसबुक, इंस्टा ग्राम के माध्यम से बिलेक मेल किया जाता है, इनसे बचने के लिए विस्तार से बताया गया, वहीं बिहार पुलिस सप्ताह समारोह 2025 के मौके पर प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बारह मध्य विद्यालय के छात्रा के द्वारा पेनटीग प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद इकबाल खांन के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय केवटीया के छात्रा को प्रथम  मध्य विधालय बैना को दूतीय पुरस्कार दिया गया वहीं वॉलीबॉल मैच में केवाला टीम को प्रथम,साहजा को दूतीय पुरस्कार दिया गया, इस मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक बिट्टू कुमारी, मोहम्मद मोइद खान, सुर्यनारायण उरांव, कौशल कुमार सिंह, एवं प्रसिद्ध कुमार के साथ सभी पुलिस कर्मी एवं दर्जनों शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे।

Previous post 21 लीटर शराब के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार ,स्कुटी जप्त ।
Next post पीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों की हुई बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial