27460 रुपए का विद्युत चोरी का जुर्माना लगाया गया।
डंडखोरा (अशोक कुमार)
विद्युत चोरी को लेकर विद्युत विभाग द्वारा छापेमारी दल का गठन भी किया गया है। जिसके तहत लगातार छापेमारी अभियान चलाकर अवैध रूप से विद्युत उपभोग करने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए उसके विरुद्ध मामला भी दर्ज कराया जा रहा है ।इसी क्रम में छापेमारी दल के कनीय विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा डंडखोरा के जयनेंद्र कुमार ,मानव बल महेश झा, मानव बल शैलेंद्र कुमार मंडल, सुपरवाइजर सौरव दास द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर अवैध रूप से विद्युत उपभोग कर रहे प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत पड़रिया गांव के वार्ड संख्या 8 के निवासी वासुदेव मंडल पिता चंदर मंडल पाया गया जिसके विरुद्ध स्थानीय थाना में विद्युत चोरी का मामला दर्ज कराते हुए 27460 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कन्या अभियंता द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वासुदेव मंडल के यहां विद्युत पूर्व से ही विद्युत बकाया राशि 18848 था। जिसको लेकर पूर्व में विद्युत विच्छेद कर दिया गया था ।निरीक्षण के क्रम में वासुदेव मंडल द्वारा अपने घरेलू परिसर में 87 वॉट विद्युत ऊर्जा का अवैध उपयोग करते हुए पाए गए हैं। बिना पूर्व बकाया राशि जमा की एवं बिना आरसी रसीद कटवाए विद्युत प्रयोग करते पाए गए हैं । इस संबंध में थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि विद्युत चोरी का मामला दर्ज किया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
