May 25, 2026

मुकेश कुमार नए थाना अध्यक्ष के रूप में दिया योगदान

Read Time:1 Minute, 5 Second

अशोक कुमार (डडंखोरा)

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के आदेश पर नए थाना अध्यक्ष के रूप में मुकेश कुमार ने किया योगदान। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रहे शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे। सभी को साथ लेकर काम करने की बात कही। बताते चले कि पुलिस अधीक्षक कटिहार के आदेश पर डंडखोरा थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव का तबादला सेमापुर ओपी अध्यक्ष के पद पर किया गया है। जबकि अहमदाबाद थाना में जेएसआई पद पर पदस्थापित मुकेश कुमार -2 को डंडखोरा थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर अपर थाना अध्यक्ष अखिलेश साह, समाजसेवी मनोज प्रसाद गुप्ता एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Previous post संसद में सांसद ने राजवंशी समुदाय को आरक्षण की मांग उठायी।
Next post 27460 रुपए का विद्युत चोरी का जुर्माना लगाया गया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial