June 16, 2026

मछली पकड़ने गये मछुआरे की नदी में डूबने से हुई मौत-परिजनों का रो-रो कर हो रहा है बुरा हाल

Read Time:1 Minute, 53 Second

रोशना थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी ने पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा।

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिले के रोशना थाना क्षेत्र के लालगंज भगत टोला के वार्ड संख्या 14 निवासी 45 वर्षीय भीम परिहार, पिता ज्योतिष परिहार मछली पकड़ने के दौरान महानंदा नदी से मृत्यु होने की खबर मिला है।प्रति दिन की तरह शुक्रवार को भीम परिहार मछली पकड़ने के लिए अपने सहयोगी मनोज परिहार के साथ महानंदा नदी में गया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शी एवं सहयोगी मनोज परिहार ने बताया कि भीम परिहार मछली पकड़ने हेतु नदी में उतरा एक बार मछली पकड़ा, दूसरी बार मछली पकड़ने हेतु डुबकी लगाया, तो नदी से बाहर नहीं निकला। घटना की खबर मिलते ही रोशना थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी ने पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा।रोशना थाना में पदस्थापित एसआई गौरव कुमार पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे।स्थानीय मुखिया तनवीर अहमद ,हल्का कर्मचारी कृष्ण कुमार राय पहुंचे।स्थानीय गोताखोर की मदद से शव की खोजबीन की जा रही है। वहीं दूसरी ओर मृतक भीम परिहार की पत्नी कल्पना देवी, बेटी,भाई राजकुमार परिहार सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक शव की खोजबीन गोता खोर से माध्यम से जारी है।

Previous post कदवा में 105 फणीश्वर नाथ रेणु जयंती मनायी
Next post किसान के पुत्र सन्नी राज सन्नी ने यूपीएससी पहली बार में ही किया सफलता हासिल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial