May 25, 2026

ठनका गिरने से एक युवती गंभीर रूप से घायल।

Read Time:1 Minute, 8 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

कटिहार जिला अंतर्गत कोढ़ा थाना क्षेत्र के पवई में ठंनका के गिरने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई । जानकारी अनुसार कंतलाल उरांव की 16 वर्षीय पुत्री अर्पणा कुमारी बगल के खेत में धान काटने गई थी इसी दौरान आसमान में अचानक बिजली कड़कने लगी तेज गर्जन के साथ ठनका गिर पड़ा जिसके चपेट में आने से अर्पणा कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई वहीं बगल में खड़ी उसकी मां को भी हल्का झटका लगा है। घटना के बाद हो हल्ला होने पर लोग घटना स्थल की ओर दौड़े।स्थानीय लोगों की सहायता से गंभीर स्थिति में घायल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया।

Previous post विधायक ने महादलित ग्रामीणों के साथ किया भोजन।
Next post स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम के तहत शिक्षकों का हुआ प्रशिक्षण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial