May 25, 2026

स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम के तहत शिक्षकों का हुआ प्रशिक्षण ।

Read Time:3 Minute, 15 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

कटिहार बरारी अंतर्गत जागेश्वर विद्यालय के सभागार में डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया प्लान इंडिया स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड के 50 विद्यालयों के 100 शिक्षकों का स्वच्छता शिक्षा आधारित प्रशिक्षण दिया गया , जिस का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति बच्चों में व्यवहार परिवर्तन किया जाना है । इस प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन जिला प्रोग्राम शिक्षा पदाधिकारी श्री कृष्ण नंद शादाके द्वारा किया गया । प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कन्हैया बक्त ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति बच्चों में व्यवहार परिवर्तन किया जाना है , आप लोग अपने -अपने विद्यालय के बच्चों में स्वच्छता प्रति जागरूकता लाने के लिए कार्य करना है, डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया प्लान इंडिया एक कड़ी का काम करता है । चुकी बाल्यावस्था मे ही बच्चों में सीखने की आदत को बरकरार रखते हैं। संस्था के जिला लीड अनिल कुमार ने बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य बाल्यावस्था से ही बच्चों को स्वच्छता के महत्व को बताते हुए उन्हें स्वच्छ आदतों को अपनाने की जानकारी प्रदान करना , आदत बनाना तथा दैनिक जीवन में निरंतर व्यवहार में लाना है। बच्चों में बहुत सी बीमारियां स्वच्छता के अभाव के कारण होती है , जिस वजह से कभी-कभी बच्चों की मृत्यु भी हो जाती है। इस कार्यक्रम के सहयोग से बच्चों के 20% तक मृत्यु दर को कम कर सकते हैं ।इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। प्रशिक्षित शिक्षक स्वच्छता शिक्षा अपने -अपने विद्यालय में सप्ताह में एक दिन बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाएंगे । प्रशिक्षण में व्यक्तिगत स्वच्छता , घर की स्वच्छता , विद्यालय की स्वच्छता, बीमारियों से देखभाल एवं आसपास की स्वच्छता की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई । प्रशिक्षण में पूर्णिया जिला लीड विकास बाजपेई, सागर कुमार सोमनथ प्रामाणिक ने सहयोग किया । इस अवसर पर लेखापाल संतोष कुमार ने स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम की रूपरेखा पर शिक्षकों को विस्तार से संबोधित किया ,और सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Previous post ठनका गिरने से एक युवती गंभीर रूप से घायल।
Next post प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक नहीं रहने से परेशान मरीज के परिजनों ने किया हंगामा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial