विधायक ने महादलित ग्रामीणों के साथ किया भोजन।
संजय कुमार (कोढ़ा )
कोढ़ा विधानसभा के कोलासी मंडल अंतर्गत दिघरी शक्ति केंद्र के वार्ड नंबर 2 महादलित टोला में विधायक, कोलासी मंडल अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी एवं बहुत सारे भाजपा कार्यकर्ताओं ने महादलित ग्रामीणों के साथ भोजन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में कोढ़ा विधायक कविता पासवान, कोलासी मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, विधानसभा प्रभारी बबन झा, मंडल महामंत्री सरदार मनजीत सिंह के साथ कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिघरी महादलित टोला का भ्रमण किया। ग्रामीणों ने विधायक को कई समस्याओं से अवगत कराया जिसमें राशन कार्ड, पानी निकासी हेतु नाला एवं शौचालय प्रमुख थे। इस कार्यक्रम में दिघरी शक्ति केंद्र प्रमुख धर्मानंद मंडल, सह प्रमुख मिथिलेश शर्मा, उपाध्यक्ष अमरेंद्र झा, मिथलेश गुप्ता, बिंदु चौहान, एवं कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
