November 12, 2026

मनिहारी के महियारपुर तेरासी में भव्य जलसा का आयोजन।

Read Time:1 Minute, 41 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के महियारपुर तेरासी गांव में एक भव्य जलसा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रसिद्ध मौलाना, कारी और हाफिज शरीक हुए।जलसे में मौलाना हजरात ने अपने प्रेरणादायक तकरीर से लोगों को इस्लामिक शिक्षाओं और उनकी अहमियत से अवगत कराया। उन्होंने देश में अमन, भाईचारे और शांति के लिए दुआएं कीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और दूर-दराज से आए लोगों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान कारी हजरात ने कुरान की तिलावत से माहौल को रूहानी बना दिया। लोगों ने एकजुट होकर देश में शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थनाएं की। जलसे में मौजूद मौलाना हाफिज ने भी अपनी तकरीर में समाज में प्रेम, सद्भाव और इंसानियत के महत्व पर जोर दिया।कार्यक्रम का समापन दुआओं के साथ हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने आस्था से भाग लिया और देश में अमन और भाईचारे के लिए अल्लाह से रहमत की दुआ मांगी। यह जलसा न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक एकता का भी संदेश देने में कामयाब रहा।

Previous post खेलने के दौरान 4 वर्षीय बच्ची छत से गिरा, गंभीर रूप से घायल ।
Next post नाबालिग चला रहे हैं ई-रिक्शा ट्रैफिक नियमों से अनजान, सड़कों पर लगती है जाम ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial