नाबालिग चला रहे हैं ई-रिक्शा ट्रैफिक नियमों से अनजान, सड़कों पर लगती है जाम ।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड में नाबालिग ई-रिक्शा की स्टेयरिंग पकड़ खुद के साथ दूसरे की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। इससे आमलोगों की जान खतरे में है। बता दें कि कुर्सेला एन एच 31 सड़क शहीद चौक पर टोटो चल रहे नाबालिक चालकों का जमावड़ा लगा रहता है जिसके कारण जाम की भी समस्या बनी रहती है। यह लोग सड़क पर ही टोटो खड़े करके पैसेंजर उठाने का कार्य करते हैं।नाबालिग सड़क पर ई-रिक्शा को लेकर फर्राटा भर रहे हैं। मार्गों पर इनकी रफ्तार हवा से बातें करने वाली होती हैं। इनके पास न तो लाइसेंस है और न ही वाहन चलाने की परिपक्वता, कई वाहनों की कागजात के भी जांच का विषय है। क्योंकि कई गाड़ियों में नंबर तक भी नहीं लगा रहता तथा ऐसे में दुर्घटना होने का भय रहता है। कुर्सेला नेशनल हाईवे की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन कैसे होता है, यह बखूबी देखा जा सकता है। नियम-कायदों को ताक पर रख जिस तरीके से कुर्सेला शहीद चौक की सड़कों पर धड़ल्ले से ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं, उससे अब यात्रियों की जान पर बन आई है। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था भी खासा प्रभावित हुई है। वहीं, नाबालिगों के हाथों में ई-रिक्शा की कमान होने से दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। वही बता दे की कई दर्जनो दुर्घटनाएं ई टोटो रिक्शा से हो चुकी है नाबालिक के हाथों।वही बाजार वासियों का कहना है कि इस और कुर्सेला पुलिस प्रशासन को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है तभी जाकर दुर्घटनाओं पर विराम लग सकती है। तथा इस तरफ पहल करने की मांग की गई है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
