जदयू नेताओं को जत्था पटना रवाना हुआ
(डेस्क बारसोई)
बारसोई (कटिहार) कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होने के उद्देश्य से बलरामपुर विधान सभा से जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का एक जत्था मंगलवार को पटना की ओर रवाना हुआ. मौके पर जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश महासचिव रौशन अग्रवाल की अगुवाई में बड़ी संख्या में जदयू नेताओं ने सूबे की राजधानी पटना की ओर बस की माध्यम से कूच किया. इस संबंध में जदयू नेता रौशन अग्रवाल ने बताया कि पार्टी की ओर से तमाम कार्यकर्ताओं को 24 जनवरी को बापू सभागार पटना में शिरकत करने का आह्वान किया गया है. पार्टी के आह्वान पर बारसोई प्रखंड क्षेत्र के जदयू परिवार के सदस्यगण राज्य की राजधानी जा रहे हैं. श्री अग्रवाल ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सत्ता में आने के उपरांत जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने का काम किया है. मंगलवार को कर्पूरी जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है. इसके लिये सूबे के कोने- कोने से पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता सहर्ष पटना रवाना हो रहे हैं.मौके पर जनता दल यूनाइटेड प्रदेश महासचिव शिव प्रकाश गारोडिया , नरेश शर्मा रवि महावर, आशीष बलिदानी, रेखा देवी, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रौशन अग्रवाल, जिला महासचिव मोनू यादव,जिला महासचिव इफ्तेखार आलम, जिला सचिव मसीफुर रहमान, मिस्टर अली, उपसरपंच मो रुबेद, मो यासिफ, मो सैरुल,अलाउद्दीन, हुकुरू रॉय, अंजार आलम,हनीफ अली, मो अशरफ,वार्ड सदस्य मो मुन्ना, राधा मोहन, परफुल्लो राय, मकबूल, मो गोरुआ,राजेश दास, लोगना दास, धनंजय दास, असानंद दास,श्याम दास, जितेन रॉय, बिट्टू रॉय, करण रॉय, ब्रम्हदेव रॉय, जगन्नाथ रॉय, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल रहे ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
