स्वास्थ्य मेला में सर्दी खांसी बदन दर्द की रोग को लेकर ज्यादा लोग पहुंचे ।
अशोक कुमार (डडंखोरा)
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रखंड के सौरिया पंचायत अंतर्गत बोरनी गांव के हवा महल में स्वास्थ्य व्यवस्था का लाभ लोगों तक पहुंचे इसको लेकर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य मेला का शिविर आयोजित किया जा रहा है। आयोजित शिविर में महिलाएं पुरुष एवं बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। निमोनिया, शुगर, बीपी,प्रसव जांच,टीकाकरण कॉविड-19, एएनसी जांच, टेली मेडिसिन सहित अन्य की जांच करते हुए आवश्यक दवाई भी दी गई। स्वास्थ्य मेला में मरीजों की काफी भीड़ देखी गई। सर्दी ,खांसी ,बदन दर्द, सर दर्द, बुखार आदि की शिकायत को लेकर ज्यादा लोग पहुंचे सभी की जांच उपरांत मुक्त में दवाई दी गई। स्वास्थ्य मेला में 300 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। मौके पर लक्ष्मी नारायण मीणा, सी एच ओ रोनक दाधीच, नरेंद्र कुमार, सेविका आशा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
