November 12, 2026

प्रशिक्षु डीएसपी श्वेता कुमारी ने प्राणपुर थाना अध्यक्ष का प्रभार ली।

Read Time:1 Minute, 19 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्राणपुर थाना के नए थाना अध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी श्वेता कुमारी ने बुधवार को थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो से प्रभार ली।प्राणपुर थाना का प्रभार लेने के बाद प्रशिक्षु डीएसपी प्राणपुर थाना अध्यक्ष ने कहा कि प्राणपुर क्षेत्र में क्राईम नहीं होने देने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शराब तस्करों एवं पियक्कड़ों को हर हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि दो माह के ट्रेनिंग हेतु प्राणपुर थाना का प्रभार पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ली हूं।इस मौके पर प्राणपुर थाना के पुलिस इंस्पेक्टर बिट्टू कुमारी, मनीष कुमार, अशोक कुमार दूबे, सुरेन्द्र प्रसाद, पुष्पेंद्र कुमार शुरनराय उरांव,प्रसिद्ध कुमार सहित सभी पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Previous post महादेवपुर शिव मंदिर प्रांगण से कांवरियों का जत्था देवघर के लिए हुए रवाना
Next post नया प्राथमिक विद्यालय वृन्दाबाडी़ में 80%छात्र छात्राएँ स्कूल ड्रेस में आते है विधालय
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial