November 10, 2026

बांध रोको संघर्ष समिति द्वारा विशाल सम्मेलन का हुआ आयोजन

Read Time:2 Minute, 23 Second

बारस़ोई (मनोरंजन साहा)

बांध रोको संघर्ष समिति द्वारा विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पुर्णिया सांसद पप्पू यादव डॉ जावेद सहित कई विधायक हुए शामिल हुए। पूर्णिया जिले के बाईसी प्रखण्ड के चरैया मैदान में एक विशाल सम्मेलन आयोजित की गई। जिसमें पूर्णिया एमपी पप्पू यादव किशनगंज एमपी डॉ जावेद आजाद सहित बलरामपुर, बाइसी, अमौर, कोचाधामन, कदवा विधानसभा के विधायक मौजूद रहे। इसके साथ ही सैकड़ों की संख्या स्थानीय नेता ने भाग लिया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ये था कि महानंदा नदी के किनारे बन रहे बांध को बनाने से रोकना था। सभी नेताओं का एक साथ यही कहना है कि इस बांध को इंजीनियर ने रिश्वत लेकर पास किया होगा। इस बांध से लोगों को लाभ कम होगा लेकिन इसके बनने से नुक़सान ज्यादा होगा। बांध के बन जाने से बांध के अंदर आने वाले सैकड़ों परिवार को बहुत बड़ा नुक़सान होने वाला है।इस बांध को किसी भी हाल में बनने नहीं देना है।इसके लिए पूर्व मंत्री हाजी सुभान ने कहा है अगर बांध बनाने की कोशिश की गई तो हम खुद जेसिबि मशीन के नीचे आ जाएंगे लेकिन बांध को बनाने से रोकेंगे ।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वालों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों में जन सुराज नेता डॉक्टर एम आर हक,इंजीनियर साह फैशल,जायधार महतो, पूर्व जिला परिषद मोहम्मद परवेज, मुखिया प्रतिनिधि शकीरा राजा, मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद अरब, मोहम्मद मरगूब सहित इस कार्यक्रम में आसपास के हज़ारों संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

Previous post हत्या के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल
Next post वार्ड नंबर 14 में नाला निर्माण कार्य प्रारंभ होने से लोगों में हर्ष का माहौल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial