June 27, 2026

चांदपुर में कार्तिक महोत्सव के तीसरे दिन बड़ी संख्या में भक्त जनों ने किया पुजा अर्चना।

Read Time:2 Minute, 21 Second

प्रवीण कुमार( कदवा)

कदवा प्रखंड अंतर्गत चांदपुर ग्राम में चार दिवसीय कार्तिक महोत्सव के तीसरे दिन बड़ी संख्या में भक्त जनों ने पुजा अर्चना किया। महोत्सव स्थल पर संकीर्तन दुसरे दिन जारी रहा। बड़ी संख्या में महिला पुरुष ने भाग लिया।इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी सदस्य एवं ग्रामीण भी उपस्थित थे। कार्तिक महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारी चुन्ना सिंह,प्रेमचंद शरद, मुकेश सिंह,अजीत कुमार दास,कृपानंद झा, अरविंद सिंह,अमित पांडे,उदय सिंह, चंदन सिन्हा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष बड़े हर्षो उल्लास वातावरण में कार्तिक महोत्सव मनाया जा रहा है। 18 नवंबर से 21 नवंबर तक किया महोत्सव चलेगा। महोत्सव स्थल पर भव्य मेला का लगाया गया है। मेला में मनपसंद दुकान, जादू के खेल, विद्युत चलित झूले, ब्रेक डांस, रशियन झूले,मौत का कुआं में मारुति कार एवं मोटरसाइकिल का रोमांस प्रदर्शन सहित मिठाई एवं खिलौने के दर्जनों दुकानें लगाई गई है। आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार इस परिक्षेत्र में कार्तिक महोत्सव का बड़ा महत्व है। कटिहार,पूर्णिया, अररिया, किशनगंज के साथ-साथ बंगाल से भी बड़ी संख्या में लोग इस महोत्सव में भाग लेने आते हैं। महोत्सव को लेकर गांव में जगह-जगह तौरण गेट लगाया गया है। गांव को आधुनिक विद्युत बल से सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए आयोजन समिति के सदस्य के साथ-साथ कदवा थाना की पुलिस भी तैनात किया गया है। 19 एवं 20 नवंबर को रात्रि जागरण का भव्य आयोजन भी किया गया है।

Previous post रेल सुविधाओं में सुधार को लेकर सांसद तारिक अनवर की डीआरएम से अहम बैठक-कटिहार जंक्शन से लेकर डीएमयू सेवा तक सांसद ने उठाए जनसुविधा के बड़े मुद्दे
Next post एसपी शिखर चौधरी ने रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी को किया सम्मानित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial