November 14, 2026

देशी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

Read Time:1 Minute, 29 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

रोशना थाना क्षेत्र के प्रित नगर से एक देशी शराब तस्कर को 5 लीटर के साथ गिरफ्तार किया गया है थानाध्यक्ष तारीक अनवर अंसारी ने बताया कि देशी शराब कारोबारी कर रहा था ।उक्त शराब कारोबारी के पास से कुल 5 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है । अग्रीम कार्य वाही कि जारही है पूछताछ के दौरान निरंजन परिहार, उर्फ,बुधु परिहार पिता उमानाथ परिहार साकिन प्रीत नगर थाना रोशना जिला कटिहार के रूप में पहचान हुई है । इस संबंध में रोशना थानाध्यक्ष तारिक अनवर अंसारी ने बताया कि देशी शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है । आवश्यक करवाई के बाद न्यायिक की हिरासत में जेल भेज दिया गया। वही थाना अध्यक्ष तारिक अनवर अंसारी ने बताया कि किसी भी हाल में शराब तस्कर बक्शे नही जाएंगे । उन्होंने बताया कि शराब को लेकर लगातार छापामारी भी चलाई जा रही है । इस मौके पर कई पुलिस बल मौजूद थे।

Previous post 101 कन्याओं के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई
Next post प्राणपुर प्रखंड में नर्सिंग कॉलेज खुलने से छात्र छात्राओं मे खुशी की लहर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial