गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, दो घर सहित चार दुकान जलकर हुआ राख।
तनवीर आलम (हसनगंज)
कोढ़ा प्रखंड के राजवाड़ा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 12 चांपी गांव मदरसा चौक स्थित चाय नास्ते की दुकान में गैस सिलेंडर लिक हो जाने से भीषण आग लग गई। जिसमें चार दुकान सहित दो घर जलकर राख हो गया।मौके राजस्व कर्मचारी संजीव कुमार ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार मनवरा खातुन व जोरिना खातुन की चाय नास्ते की दुकान व मो यासीन व मो मुजफ्फर की किराना की दुकान सहित अलियारा खातुन पति मो एमामूल हक व मुरसैद पिता तमीजुद्दीन दोनों का घर जलकर राख हो गया है। वहीं घटना को लेकर गांव में अफरातफरी का माहौल व्याप्त है। लोगों ने स्पष्ट तौर पर बताया कि चाय नाश्ते की दुकान में लगे सिलेंडर लीक हो जाने के कारण अचानक आग लग गई और देखते ही देखते दो घर सहित चार दुकान जलकर राख हो गया।घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। मौके पर घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड टीम पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर किसी तरह काबू पाया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आग ने दो घर सहित चार दुकान को जलाकर राख कर दिया। आगलगी की घटना में लाखों का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना को लेकर राजस्व कर्मचारी संजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए स्थल का जायजा लिया। बताया पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर घटना को लेकर पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
