July 29, 2026

दादा की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए कई माह से सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाने को विवश हैं

Read Time:4 Minute, 40 Second

बीडीओ के आदेश के बावजूद पंचायत सचिव ने नहीं लिया संज्ञान ।

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत शाहजहां पंचायत के चरगुहा ग्राम निवासी मोहम्मद ऐनल हक अपने दादा की मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए पिछले कई माह से सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाने को विवश हैं।इन्होंने 22 सितंबर 2023 को डीएम के जनता दरबार में आवेदन समर्पित कर अपने दादा के मृत्यु का प्रमाण पत्र लेने की गुहार लगाई। जनता दरबार में उनके आवेदन को डीएम ने एसडीओ कटिहार को भेजा।अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्राणपुर को कार्रवाई के लिए भेजा। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दाखिल दस्तावेज को जांच के लिए भेजा।प्रखंड विकास पदाधिकारी प्राणपुर के पत्रांक 196 दिनांक 13 फरवरी 2024 को सहजा पंचायत के पंचायत सचिव को पत्र प्रेषित किया। पत्र में जिक्र किया कि ग्राम पंचायत राज सहजा के आवेदक द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु आवेदन प्राप्त हुआ है।आवेदन का स्थलीय जांच कर प्रतिवेदन स्पष्ट मंंतव्य के साथ अधो हस्ताक्षरी को प्राप्ति के 48 घंटे के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।साथ ही आवेदक के आवेदनों में गवाह के हस्ताक्षर को भी अपने स्तर से सत्यापित करेंगे। सनद रहे की आरपीएस के तहत 6 दिन के अंदर प्रमाण पत्र लागू को उपलब्ध कराना निवेदित है। लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बावजूद भी सहजा पंचायत के पंचायत सचिव के द्वारा आज तक प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा दिए गए जांच रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय में ना समर्पित किया गया। ना ही अब तक मोहम्मद एनुअल हक को उनके दादा की मृत्यु का प्रमाण पत्र ही निर्गत किया गया। मो0 एनुल हक ने प्राणपुर के नवनिर्वाचित उप प्रमुख मो0 रफी को आवेदन देकर अपने दादा के मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने के दिशा में पुनः गुहार लगाई है। प्राणपुर के नवनिर्वाचित उप प्रमुख मो0 रफीक ने एनुअल हक से संबंधित दस्तावेज लेकर गहन अध्ययन किया। उप प्रमुख मो0 रफीक ने बताया कि पंचायत सेवक के द्वारा मनमानी ढंग से मोटी रकम की आवेदक से मांग किया जा रहा है। आवेदक काफी गरीब एवं लाचार है। जिस कारण आवेदक पंचायत सचिव को मोटी रकम देने में असमर्थ हैं। इसलिए पंचायत सचिव के द्वारा आवेदक को पिछले डेढ़ माह से मानसिक, शारीरिक तनाव दिया जा रहा है। उप प्रमुख मो0 रफीक ने कहा कि आवेदक डीएम के जनता दरबार में आवेदन किया था। इसी परिपेक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्राणपुर ने 13 फरवरी 2024 को पंचायत सचिव को इस मामले में जांच कर 6 दिन के अंदर प्रमाण पत्र लागू को उपलब्ध कराना निदेशक किया है। इसके बावजूद भी पंचायत सचिव ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के आदेश का पालन ना करते हुए मनमानी ढंग से कार्य किया जा रहा है। जिस कारण आवेदक को अभी तक अपने दादा के मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया गया है। उप प्रमुख मो0 रफीक ने कहा कि इस मामले को लेकर अविलंब प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान करने की दिशा में पहल करेंगे।

Previous post रेलवे पुलिस ने चार मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार
Next post गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, दो घर सहित चार दुकान जलकर हुआ राख।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial