July 26, 2026

विकास भवन सभागार में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।

Read Time:1 Minute, 29 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

मंगलवार को मोहर्रम के त्यौहार को लेकर कटिहार जिले के विकास भवन सभागार में कर्मठ ईमानदार जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई । बैठक में कटिहार जिला के सभी प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधि समाजसेवी मोहर्रम कमेटी के सदस्य खलीफा की उपस्थिति हुई । वहीं मुख्य पार्षद धीरज सिंह को कोढ़ा प्रखंड से अपनी बात रखने का मौका मिला । मुख्य पार्षद ने बताया कि नगर पंचायत के मूसापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कर्बला में बड़ी संख्या में कई अखाड़ा का पहलवान जमा होता है जिसमें बिंदुवार कई बातों से प्रशासनिक अधिकारी को अवगत कराया और नगर पंचायत के अंतर्गत मूसापुर चौक कर्बला के पास जिला पदाधिकारी से स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ रहने का मांग किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान नगर पंचायत की और से भी पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुख्ता इंतजाम किया जाएगा।

Previous post महिला सशक्तिकरण को लेकर विधिक जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन।
Next post निक्षय मित्र के द्वारा टीबी रोगियों को फूड बास्केट किया वितरित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial