July 26, 2026

महिला सशक्तिकरण को लेकर विधिक जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन।

Read Time:2 Minute, 33 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार हेमंत कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनिल कुमार राम के आदेश के आलोक में महिला सशक्तिकरण पोक्सो अधिनियम, एवं कार्य स्थल पर महिला के उत्प्रीरण पर प्रतिबन्ध से सम्बंधित विषय पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन न्याय सदन व्यवहार न्यायालय, कटिहार के प्रांगण में आयोजित हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। आयोजित कार्यकर्म में अधिवक्ता देव कुमार झा के द्वारा महिला सशक्तिकरण के विषय पर विस्तार से चर्चा की गयी। इस क्रम में उन्होंने महिलाओ में आत्मबल एवं विश्वास पैदा करने की जरुरत पर बल दिया। जिसमे मुख्य तौर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़़ाओ, सुकन्या योजना, धन लक्ष्मी योजना सहित अन्य योजना पर भी उनके द्वारा विस्तार से चर्चा की गयी। इस अवसर पर जिला जज हेमंत कुमार त्रिपाठी और सचिव अनिल कुमार राम, सहित एडीजे प्रथम अविनाश शर्मा, एडीजे एक्साइज आनंद कुमार श्रीवास्तव, अमित राज, एपीजे मुकेश कुमार , एडीजे पोक्सो राजीव रंजन रमण, एडीजे रंजीत प्रसाद, एसीजेएम सह सीजेएम इंचार्ज तेज प्रताप सिंह, एसीजेएम प्रवीण कुमार मालवीय , मुंसिफ निशा कुमारी सहित न्यायिक दंडाधिकारी विकास कुमार सिंह, राहुल कुमार वर्मा, मोनिका मेहता, स्वस्ति यादव सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे।

Previous post चंदन नगर गांव में नया विद्यालय बनने से ग्रामीणों में खुशी
Next post विकास भवन सभागार में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial