May 26, 2026

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत कार्यरत आशा फैसिलिटीटर एवं आशा को मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम को लेकर किया बैठक।

Read Time:1 Minute, 41 Second

बारसोई (मनोरंजन साहा)

बारसोई अनुमंडल अस्पताल सभा भवन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत कार्यरत आशा फैसिलिटीटर एवं आशा को मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम ( नियमित टिका करण ) के सफल संचालन हेतु बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मियों को नया सर्वे पंजी जो राज्य स्तर से प्रदान की गई, उसका प्रशिक्षण दिया गया l इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आशा हरेक घर जा कर घर के सारे सदस्यों की संख्या, घर के मुखिया का नाम पहचान संख्या, कांटेक्ट नंबर साथ ही योग्य दम्पति का सारा विवरण, गर्भवती महिला का सारा जाँच का विवरण, 6वर्ष तक के सारे बच्चों का जन्म से लेकर अब तक लगाए गए टिका का विवरण अंकित करना है। तथा सभी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्य को शत् प्रतिशत पुर्ण करना है। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुमित कुमार, आशा प्रबंधक राजीव कुमार, यूनिसेफ़ के BMC मुशाहिद हुसैन ने सभी आशा फैसिलिटीटर एवं आशा कर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post कार और ट्रैक्टर में आमने-सामने की भीषण टक्कर चालक गंभीर रूप से घायल।
Next post जदयू नेता रौशन अग्रवाल ने ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल बारसोई अंतर्गत 20 सड़़क तथा प्रमण्डल मनिहारी अंतर्गत 03 सड़़क के मरम्मती एवं जीर्णोद्धार का उठाया मामला ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial