कार और ट्रैक्टर में आमने-सामने की भीषण टक्कर चालक गंभीर रूप से घायल।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 सड़क पर देवीपुर चौक के समीप शुक्रवार की रात्रि कार और ट्रैक्टर में आमने-सामने की भीषण टक्कर में हो गई जिसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी के कार के परखच्चे उड़ गए वहीं ट्रैक्टर का इंजन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस भीषण टक्कर की जोरदार आवाज से देवीपुर चौक पर मौजूद स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़े भागे पहुंचे वहीं इसकी सूचना कुर्सेला पुलिस को दी सूचना मिलते ही कुर्सेला पुलिस मौके पर पहुंची। तथा घायल को कार से निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी अनुसार घायल राजेश सिंह उम्र 35 वर्ष पिता परफूल सिंह आदमपुर भागलपुर जिला निवासी किशनगंज से अपने घर आदमपुर भागलपुर जा रहा था। कि देवीपुर चौक के समीप ट्रैक्टर और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई तथा कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना के बाद कुर्सेला पुलिस के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉ उज्जवल कुमार सिंह ने घायल का प्राथमिक उपचार किया वहीं गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं कुर्सेला पुलिस द्वारा दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को जप्त किया गया।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
