July 22, 2026

एसडीओ ने किया कुटीघाट का निरीक्षण।

Read Time:1 Minute, 27 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी साहिबगंज (झारखंड) अंतर्राज्यीय फेरीसेवा की माल वाहक जहाज की पड़ाव स्थल कुटीघाट पहुंचकर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने जायजा लिया। कुमार से फेरीसेवा के लेसीधारक द्वारा पड़ाव स्थल कुटीघाट मे सुरक्षा, संरक्षा ,सहित निर्धारित सेवाशर्तों के पालन की दिशा मे किये गये ऊपाय की भी जानकारी ली।झारखंड से मनिहारी (बिहार) में खनिज सम्पदा लेकर प्रवेश करनेवाले माल वाहक वाहनों यथा ट्रक के बैध कागजात सहित चालान की भी जांच की।एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने फेरीसेवा के लेसीधारी के प्रबंधक को फेरीसेवा की निर्धारित सेवा शर्तो व मानकों के अनुपालन के निर्देश दिये।घाट पर अवांछित गतिविधियों व नियमों की अनदेखी करनेवाली गतिविधियों पर नजर रखने को लेकर प्रभावी कदम उठाने को कहा। निरीक्षण के क्रम में विपणन पदाधिकारी राजवाला सिंह मौके पर मौजूद थी।

Previous post बाल संसद के पुनर्गठन को लेकर की गई सभा।
Next post लीगल एड डिफेंस काउंसिल नियुक्ति को लेकर हुई बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial