कांग्रेस कार्यालय में हुआ मिलन समारोह आयोजन
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वहीं इस मिलन समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास ने किया जबकि इस मिलन समारोह का संचालन कांग्रेस नेता संजय कुमार सिंह ने किया। इस मिलन समारोह में एससी/एसटी प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राजेश कुमार उरांव का जोरदार अभिनंदन किया गया। बताते चले कि इस मिलन समारोह में कांग्रेस से जुड़े समर्थकों द्वारा राजेश कुमार उरांव को एससी/एसटी प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जोरदार अभिनंदन किया गया। इस मिलन समारोह में राजेश कुमार उरांव का फूल मालाओं से जोरदार अभिनंदन किया गया। वही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के अलावा मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने नवनिर्वाचित एससी/ एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार उरांव को मनोनयन पत्र देकर मनोनीत किया गया।मौके पर कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि राजेश कुमार उरांव को एससी-एसटी प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाए जाने से उम्मीद करते हैं कि राजेश कुमार उरांव एससी/एसटी प्रकोष्ठ के संगठन को मजबूत करेंगे और एससी/एसटी समुदाय से जुड़ी समस्याओं को लेकर मजबूती से उनकी आवाज को बुलंद करेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि लगातार संगठन का विस्तार किया जा रहा है और इसी क्रम में मिलन समारोह आयोजित कर राजेश कुमार उरांव को एससी-एसटी प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष का पद सौंपा गया है। उन्होंने कहा की उम्मीद करते हैं कि राजेश कुमार उरांव कांग्रेस को मजबूत करेंगे और कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। वहीं कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास ने कहा कि राजेश कुमार उरांव के नेतृत्व में उम्मीद है कि एससी/एसटी समुदाय से जुड़े लोग कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। वहीं कांग्रेस नेता संजय कुमार सिंह ने कहा की राजेश कुमार उरांव को एससी/ एसटी प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं हैं और राजेश कुमार उरांव को एससी/ एसटी प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनने पर कटिहार जिला के एससी/एसटी समुदाय में खुशी का माहौल है। मौके पर कांग्रेस नेता दिलीप विश्वास, संजय सिंह, अवधेश मंडल, गणेश पासवान, युवा कांग्रेस नेता इश्तियाक आलम, मोहम्मद वहाब, शंकर शाह, मीनाक्षी श्वेता, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद अताउर रहमान, नैयर आलम, गणेश पासवान, महेंद्र उरांव, रामरूप उरांव, राजकुमार मुंडा, पंकज सिंह, भुवनेश्वर उरांव, कन्हैया मुर्मू,मोहम्मद शकूर, मंगललोर उरांव, महेंद्र कुमार, जयराम टुडू सहित कई कांग्रेस नेता कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।
