खनूआ गांव में ईदगाह निर्माण की नींव रखी गई
(हसनगंज डेस्क)
हसनगंज प्रखंड के ढेरुआ पंचायत अंतर्गत खनूआ गांव में ईदगाह निर्माण को लेकर विधिवत रूप से नींव रखी गई। इस नेक पहल की शुरुआत पूर्व मुखिया मो सलीम, समाज सेवी मो बसीरुद्दीन, पूर्व सरपंच मो याहया, मो मोजीब, मो अकबर, मो कलीम, मौलाना मो असगर, मो आफताब समेत ग्रामीणों के सहयोग से की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व गांव की पुरानी ईदगाह काफी दूर स्थित थी, जिससे लोगों को नमाज अदा करने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। ग्रामीणों ने गांव से सटे सड़क किनारे जमीन उपलब्ध कराकर पक्की ईदगाह निर्माण का कार्य शुरू कराया है। ईदगाह निर्माण की विधिवत शुरुआत के साथ ही गांव में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों का कहना है कि नया ईदगाह बन जाने से ईद एवं बकरीद की नमाज अब गांव में ही सामूहिक रूप से अदा की जा सकेगी। ग्रामीणों ने इसे सामाजिक एकता और धार्मिक सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। ईदगाह निर्माण से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि बुजुर्गों एवं बच्चों को भी काफी सहूलियत मिलेगी।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
