September 23, 2026

नदी पार कर खेत जाने के दौरान अधेड़ लापता, SDRF की खोजबीन में शव बरामद

Read Time:1 Minute, 30 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी )

बौलिया पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित मुस्लिम टोला निवासी करीब 60 वर्षीय मो. सिद्दकी सोमवार को अवधपुर काली मंदिर ढाला के पास नदी पार कर खेत जाने के दौरान तेज धारा में बह जाने की सूचना मिली। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने नदी किनारे पहुंचकर उनकी खोज शुरू की। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ और एसडीआरएफ की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नदी मार्ग में खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद अधेड़ का शव बरामद कर लिया गया। मौके पर पहुंची थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के निर्देश पर मनिहारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। हालांकि, घटना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Previous post पितृपक्ष 25 सितंबर से शुरू, गया जी में पिंडदान का विशेष महत्व
Next post सरस्वती मंदिर के मुख्यद्वार पर गिरी पीपल की टहनी, 3-4 दिनों से बंद है प्रवेश मार्ग।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial