June 22, 2026

हसनगंज प्रखंड सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं की सेक्टर बैठक आयोजित कर कार्यों की समीक्षा की गई।

Read Time:1 Minute, 26 Second

हसनगंज (मो० तनवीर)

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को बाल विकास परियोजना तत्वाधान में सेक्टर बैठक आयोजित कर आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रही महिला पर्यवेक्षिका पार्वती कुमारी ने बताई कि विभागीय निर्देश पर सेक्टर 1 व सेक्टर 2 के सभी सेविकाओं के साथ मासिक बैठक आयोजित कर कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें पोषण ट्रैक्टर एप का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना, मातृ शिशु पोषण व पोषण अभियान की प्रगति पर चर्चा की गई। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में विभागीय स्तर पर संचालित सभी योजनाओं की गुणवत्ता व सुधार पर चर्चा की गई। बताया निर्धारित समय सारणी पर आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सहित बच्चों की गतिविधियों व कार्यों को करने का निर्देश संबंधित सेविकाओं को दिया गया। इस अवसर पर सभी सेक्टर की सेविकाएं आदि मौजूद रहीं।

Previous post कोठी टोला बड़ी नहर कचरे से पटी, किसानों की सिंचाई व्यवस्था ठप।
Next post स्वास्थ्य उपकेंद्र जगरनाथपुर में आशा कर्मियों की समीक्षा बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य योजनाओं पर चर्चा की गई।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial