April 4, 2026

पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अरुण कुमार झा ने किया बारसोई व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण।

Read Time:1 Minute, 55 Second

(मनोरंजन साहा|बारसोई)

पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह कटिहार जजशिप के इंस्पेक्टिंग जज अरुण कुमार झा शनिवार को बारसोई पहुंचे । जहां उन्हें बारसोई थाना अध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । न्यायिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान उन्होंने न्यायालय का निरीक्षण कर न्यायिक व्यवस्था,लंबित मामलों की स्थिति एवं आधारभूत संरचनाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में न्यायमूर्ति श्री झा ने मोलनापुर में प्रस्तावित न्यायालय हेतु चयनित भूमि का भी निरीक्षण किया। बार एसोसिएशन में वकिलो से बैठक कर जानकारी ली। बैठक कर कार्यों में पारदर्शिता,अधिवक्ताओं से न्याय व्यवस्था के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा के साथ करने का आह्वान किया। ज्ञात हो कि न्यायमूर्ति श्री झा वर्षों पूर्व कटिहार में प्रधान न्यायाधीश के रूप में पदस्थापित रह चुके है। जिस कारण न्यायमूर्ति श्री झा कटिहार के भौगोलिक दिशा से पूर्व से वाकिब है। इस दौरान एसडीओ राजू कुमार, बारसोई सिओ, नाजीर जितेंद्र, थाना अध्यक्ष उमेश कुमार सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post स्वास्थ्य कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैदा में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन-वार्षिक परीक्षा की तैयारी में बच्चें अभी से लग जाय : मो.हिदायतुल्ला
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial