राजद नेत्री को भाई ने मारकर जख्मी किया, कटिहार रेफर
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
आजमनगर से अपने मैके नवाबगंज पहुंचीं राजद नेत्री को भाई ने मारकर बुरी तरह घायल किया।इस संबंध में घायल बहन बिंदु कुमारी ने बताया की मेरा भाई कृपा शर्मा उर्फ मन्नू जो की मनिहारी कटिहार मुख्य मार्ग पर खुशी होटल चलाता है ने शाम में मेरी बहन की पिटाई शुरू कर दी जिसके बाद मैं और मेरी मां आधुरी शर्मा उसको बचाने गए जिसके बाद मेरे भाई मन्नू एवं मेरी भाभी गायत्री ने बांस से हमलोगों पर हमला कर दिया जिसमे मेरी बहन का हाथ टूट गया एवं मेरा सर बुरी तरह फट गया।कही की मैं आजमनगर में राजद की महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष हूं। इसीलिए मेरी मां की सूचना पर यहां आई थी। घायल बिंदु की मां भी राजद की महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष रह चुकी है। बावजूद इसके मेरा भाई मन्नू और उसकी पत्नी मेरी मां पर रोज अत्याचार करते हैं और कुत्ते की जूठी थाली में मां को भोजन देता है। जबकि मैं अपनी मां के खर्च के लिए पैसे भी भेजती हूं एवं अपने भाई को होटल खोलने के लिए मैंने 3 लाख रुपए भी दिए हैं । घायल बिंदु और उसकी बहन को ग्रामीणों द्वारा अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक के डी पंडित ने उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया। सूचना पर मनिहारी थाना के अवर थानाध्यक्ष गौतम कुमार पहुंचकर घायलों का हाल जाना।इस अवसर पर पूर्व मुखिया प्रदीप सिंह, सरपंच पांडव सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
