एसआईएस सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर की भर्ती हेतु विशेष कैंप का हुआ आयोजन।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड स्थित जीविका सीएलएफ भवन सभागार में सिक्यूरिटी स्किल डेवलपमेंट तहत एसआईएस में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर की भर्ती हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। आयोजित कैंप में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से अभ्यर्थी पहुंच अपना आवेदन फॉर्म भरकर जमा कियें। जिसमें कुल 20 अभ्यार्थियों में सात अभ्यर्थियों का चयन किया गया।मौके पर रिक्वायरमेंट ऑफिसर सनेश्वर प्रजापति ने बताया कि जीविका के सहयोग से सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के पद पर भर्ती हेतु जाॅब कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें दसवीं व 12वीं पास तक के अभ्यार्थियों से आवेदन लिया गया। बताया 19 से 37 वर्ष तक के उम्र सीमा के अभ्यर्थियों का आवेदन लिया गया। जिसमें सुरक्षा जवान पद पर ऊंचाई 167 सेंटीमीटर व सुपरवाइजर पद के लिए ऊंचाई 170 सेंटीमीटर निर्धारित है। इसमें भर्ती होने वाले बेरोजगार युवाओं को सिक्यूरिटी स्किल डेवलपमेंट के तहत प्रशिक्षित कर एसआईएस फोर्स में स्थाई कर्मचारियों के तौर पर 65 वर्ष तक की नौकरी दी जाती है। जिसमें रिटायरमेंट की उम्र सीमा 65 वर्ष की होती है। नौकरी के दौरान रियायती दरों पर मेष एवं आवास की सुविधा उपलब्ध है। सुरक्षा जवान के लिए शारीरिक मानसिक बौद्धिक से संबंधित एक महीने का प्रशिक्षण भी निर्धारित है। साथ ही प्रत्येक वर्ष राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन में वृद्धि होने पर कर्मचारियों के वेतन में भी वृद्धि किया जाता है। रिटायरमेंट के समय ग्रेच्युटी के रूप में मोटी रकम कर्मचारियों को दिया जाता है। मौके पर शैक्षणिक प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड एवं संबंधित दस्तावेज जमा लिए गए।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
