July 29, 2026

धूमधाम से मना स्कूल का वार्षिकोत्सव, देशभक्ति प्रस्तुति से बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया ।

Read Time:4 Minute, 33 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

कटिहार जिले सरदही चौक दलन के विजडम किड्स गार्डन आवासीय विद्यालय ने अपना आठवीं वार्षिकोत्सव मनाया। आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर अभिलाष परिवार के सचिव राजेश कुमार सिंह, ध्रुव चंद्र झा, ब्रह्मकुमारी, सुनीता दीदी, ओम शांति एवं विद्यालय के निदेशक राजकुमार गुप्ता, प्रधानाध्यापिका हेमा गुप्ता के सयुक्त द्वारा दीप प्रज्वलित कर वार्षिक उत्सव का शुभारंभ किया गया। मौके पर वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से वहां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को बहुत ही यादगार बना दिया। छात्र-छात्रा ने एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य करके दर्शकों का मन लुभाया। कई छात्र-छात्राओं ने ड्रामा, नाटक प्रस्तुत करके समाज को समाज में कुरीतियां दूर करने के लिए संदेश दिया जैसे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बाल विवाद, दहेज प्रथा, नशाबंदी आदि पर जागरूक किया। पढ़ाई लिखाई की महत्ता और देशभक्तों की वीरता, संगीत और नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं, छोटे छोटे बच्चों ने प्रस्तुति दिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा बेहतर शिक्षा प्रदान करने वाली विद्यालय की आठवीं बार भव्य तरीके से वार्षिकोत्सव मनाया गया। विद्यालय के निदेशक के द्वारा स्कूलों को बेहतर शिक्षा का मंदिर बनाया है। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जो बेहतर काबिले तारीफ रहा है। अतिथियों ने सभी उपस्थित नामांकित बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ रहे है। विद्यालय के निदेशक राजकुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है। शिक्षकों को बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा देनी चाहिए। मुझको लगता है कि इन सब गुणों में स्कूल सबसे अव्वल दर्जे का है। जिस तरह स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ऐसे में लगता है कि शिक्षक और छात्र काफी मेहनत करते हैं और उन्होंने सभी का उत्साहवर्धन भी किया। शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की सांस्कृतिक गतिविधि समय-समय पर होते रहना चाहिए। छात्रों को अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित जरूर करना चाहिए और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत अति आवश्यक है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र तन्नु कुमारी, राधा कुमारी, आराध्या कुमारी, प्रीतम कुमार आदि थे। शिक्षक जितेंद्र कुमार दास, शिवांशु राज, आरती कुमारी, अनीश विश्वास, कविता कुमारी, अराधना कुमारी का भी अहम योगदान रहा। वही इस कार्यक्रम के अभिभावक नकुल मंडल, विष्णु उरांव, राकेश सिंह, संतोष कुमार मंडल, माधो शाह, प्रीतम पटेल आदि रहें स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों का प्रशंसा किया।

Previous post न्यायालय ने हत्या मामले में उम्र कैद की सजा सुनायी
Next post एसआईएस सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर की भर्ती हेतु विशेष कैंप का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial