November 8, 2026

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Read Time:4 Minute, 0 Second

नफरत से नहीं प्रेम और अहिंसा से ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता : सुनील कुमार यादव

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने इस मौके पर कहा कि गांधीजी ने सत्य, अहिंसा, शांति और समरसता का जो अमर संदेश दुनिया को दिया, वह आज भी पूरी दुनिया के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि बापू ने अपने विचारों और आंदोलनों से न केवल भारत को स्वतंत्रता दिलाई, बल्कि पूरी दुनिया को यह सिखाया कि अन्याय और हिंसा का मुकाबला बिना हथियार उठाए भी किया जा सकता है। उन्होंने ने कहा कि ऐसे महापुरुष को कोटि-कोटि नमन है, जिन्होंने मानवता को जीने का असली रास्ता दिखाया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि उनकी सादगी, ईमानदारी और त्याग आज के नेताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शास्त्रीजी का नारा जय जवान, जय किसान आज भी भारत की रीढ़ माने जाने वाले किसानों और सैनिकों को प्रोत्साहन देता है। उन्होंने कहा कि शास्त्री का जीवन सादगी और आदर्शों की मिसाल है।न उनके जैसा पहले कोई हुआ और न ही आगे कोई हो सकेगा। किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास ने भी गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री के विचारों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा और उनके दिखाए गए रास्ते पर चलकर प्रदेश में भाईचारा,समानता और न्याय की भावना को मजबूत किया जाएगा जबकि जिला प्रवक्ता प्रहलाद गुप्ता ने कहा कि गांधी और शास्त्री जैसे महापुरुषों के आदर्श आज भी समाज को जोड़ने और देश को सही दिशा देने के लिए प्रासंगिक हैं। गांधी का सत्य और अहिंसा का मार्ग, शास्त्री का जय जवान, जय किसान का संदेश आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। मौके पर कांग्रेस नेता दिलीप विश्वास,डॉ०बिपिन सिंह,प्रहलाद गुप्ता,मेजर जमाल,सऊद मुखिया,राजा मिश्रा,अवधेश मंडल,दिलीप मंडल,तेजनारायण सिंह,सुभाष यादव,अखिलेश पोद्दार,अरुण प्यासा, दिलीप मंडल,मापूज खान,सुबोध यादव, मोहर्रम खान,इम्तियाज के साथ कई कार्यकर्ता भी उपस्थित थें।

Previous post बाबा गोरखनाथ धाम जाने वाले परशोशा धार पुल एवं सड़क निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास
Next post हसनगंज में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial