September 29, 2026

गैस सिलेंडर में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Read Time:1 Minute, 0 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी बघार पंचायत करहिया रोड के समीप बघार पंचायत के मुखिया पिंटू यादव के ससुराल में अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी करण मानस ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची टीम ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया। मौके पर करण मानस, मुखिया पिंटू यादव, राजू यादव, तूफान यादव, आदित्य कुमार, बलराम यादव, चंदन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। करण मानस ने फायर ब्रिगेड की टीम के साहसिक प्रयास के लिए आभार जताया।

Previous post शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित।
Next post चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दो छात्राएं सम्मानित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial