June 20, 2026

मनिहारी में 76वें गणतंत्र दिवस को लेकर एसडीओ कार्यालय में तैयारी बैठक आयोजित।

Read Time:1 Minute, 55 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी में भारत के 76वें गणतंत्र दिवस को गरिमामय एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शनिवार को एसडीओ कार्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ त्रिलोकी नाथ सिंह ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, विद्यालयों के शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ही सभी सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन किया जाएगा। कार्यक्रम को समय पर एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एसडीओ त्रिलोकी नाथ सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व को अनुशासन, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में बीडीओ सनत कुमार, राजस्व पदाधिकारी रामसागर पासवान, कृषि पदाधिकारी गौरव कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Previous post स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को रेल पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी डंडी दिखाकर किया रवाना
Next post एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial