May 26, 2026

कोसवन धार में डूबने से युवक की मौत, गांव में छाया मातम।

Read Time:58 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के कुमारीपुर पंचायत अंतर्गत गोलाघाट स्थित कोसवन धार में बुधवार की सुबह एक 42 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 15 निवासी रमेश उरांव, पिता मन्नु उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रमेश शौच के लिए नदी किनारे गए थे, जहां अचानक गहरे पानी में पैर फिसलने से डूब गए। घटना की सूचना मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह को दी गई, जिसके बाद मनिहारी पुलिस व अंचलकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया। रमेश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण–पोषण करते थे।

Previous post मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मनिहारी में तीन पंचायत सरकार भवन व दो कन्या विवाह मंडप योजना का किया ऑनलाइन शिलान्यास
Next post दशहरा पर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial