मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मनिहारी में तीन पंचायत सरकार भवन व दो कन्या विवाह मंडप योजना का किया ऑनलाइन शिलान्यास
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नारायणपुर, केवाला एवं दक्षिणी काटाकोस पंचायत में पंचायत सरकार भवन तथा मनोहरपुर और धुरियाही पंचायत में कन्या विवाह मंडप भवन निर्माण योजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय से स्थानीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण ऑनलाइन कार्यक्रम के साक्षी बने।जानकारी के अनुसार, प्रत्येक पंचायत सरकार भवन के निर्माण पर लगभग 3 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत खर्च होगी, जबकि प्रत्येक विवाह मंडप भवन के लिए 50 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन भवनों के बन जाने से पंचायत स्तर पर सरकारी कार्यों के संचालन और आम जनता की सुविधा में बड़ी वृद्धि होगी। विवाह मंडप से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों के लिए समुचित स्थान उपलब्ध होगा।कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख अनिता देवी, बीडीओ सनत कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी सोनु गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि सुभाष मंडल, मुन्ना सिंह, मुखिया रानी देवी, उप मुखिया रुखैया खातून, जदयू नेता मंजय साह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के इस कदम का स्वागत किया और इसे ग्रामीण विकास की दिशा में अहम बताया।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
