May 26, 2026

ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हुआ रेफर

Read Time:1 Minute, 16 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

स्थानीय रेलवे स्टेशन मजदिया ढाला के समीप बुधवार को एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक चलती ट्रेन से गेट पर से अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। गिरते ही युवक को गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल युवक को उठाया और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी कुर्सेला अस्पताल भेजा। वहीं डॉक्टर रितेश ने उसकी प्राथमिक उपचार करते हुए स्थिति गंभीर बताई है और बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि नवगछिया की ओर से पैसेंजर ट्रेन कटिहार जा रही थी। जिसमें कुर्सेला मजदिया ढाला के समीप अचानक गिर पड़ा। वही युवक पहचान खबर लिखने तक नहीं हो पाई थी।

Previous post दशहरा पर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Next post कुर्सेला में विजयादशमी पर नाव हादसा, दो लापता, तीन की जान बची ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial