प्रेम प्रसंग में प्रेमी युवक की इलाज के क्रम में मौत, युवक के भाई ने लगाया हत्या का आरोप।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
घटना पांच दिसंबर को कुरसेला थाना क्षेत्र के समेली स्थित ठाकुरबारी टोला काकुरसेला थाना क्षेत्र डुमरिया निवासी 21 वर्षीय सुमन कुमार को प्रेम प्रसंग में पांच दिसंबर को प्रेमिका के स्वजन ने मारकर अधमरा कर दिया था। जिसकी मौत पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान छह दिसंबर हो गयी। मृतक के स्वजन ने हत्या का मामला को लेकर कुरसेला पुलिस को सूचना दिया है। जहां पुलिस मामले कि जांच में जुटी है। सूत्रों कि माने तो मृतक सुमन कुमार को गुरुवार की रात्री लगभग 10:00 बजे समेली के ठाकुरबारी टोला निवासी प्रेमिका ने फोन से घर बुलाया। जहां उसके स्वजन को जानकारी मिलने के बाद बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। उसके बाद सुमन कुमार के मोबाइल से उसके बेहोशी की जानकारी जीजा बबलू कुमार सिंह तथा भाई अनिल कुमार सिंह को दी गई। वही घटना को अंजाम देकर युवक की प्रेमिका तथा पिता मनोज कुमार साह मौके से फरार हो गया।शादी समारोह में शामिल होने गया था युवक:___ मृतक के स्वजन ने बताया कि घर के समीप ही शादी समारोह में शामिल होने के लिये सुमन गया था। जहां समेली के ठाकुरबाड़ी टोला निवासी प्रेमिका ने फोन करके मिलने बुलाया। लेकिन प्रेमिका के पिता मनोज साह सहित उसके स्वजन को इसकी जानकारी मिल गयी। गुस्साये प्रेमिका के स्वजन ने सुमन काे हत्या करने के प्रयास मार पीट कर अधमरा कर दिया। मृतक के भाई अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद खुशबू कुमारी ने सुमन के बहनोई बबलू कुमार सिंह बखरी निवासी तथा भाई डुमरिया निवासी अनिल कुमार सिंह को मोबाइल पर घटना कि जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद स्कार्पियो से खुशबू कुमारी के घर पहुंचकर देखा कि दो मंजिला मकान पर नीचे में सुमन कुमार बेहोशी के हालात में लेटा हुआ था। जिसे आनन फानन में समेली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया। फिर कटिहार से पटना रेफर कर दिया। जहां घायल को 6 दिसंबर 11:00 बजे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। भर्ती के आधे घंटे बाद सुमन कुमार की मौत हो गई।शव पहुंचने के बाद मातमी सन्नाटा छाया:____पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत के बाद सात दिसंबर को सुमन कुमार का शव घर पहुंचते ही मातमी सन्नाटा पसर गया। बता दे कि पूर्व में ही मृतक के पिता ब्रह्मदेव सिंह की मौत हो गयी थी। घटना को लेकर स्वजन ने कुरसेला पुलिस को दी। पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम में कार्य प्रक्रिया कर भेज दिया वहीं जांच में कुर्सेला पुलिस जुटी हुई थी।
