November 12, 2026

जनता दरबार में तीन मामले का हुआ निष्पादन।

Read Time:1 Minute, 31 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना परिसर में शनिवार को सिओ अनुपम तथा पुलिस पदाधिकारी के अध्यक्षता मे जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमे वादी तथा प्रतिवादी के कागजात का अवलोकन करने बाद पुराने तीन मामले का निष्पादन अंचलाधिकारी अनुपम व पुलिस पदाधिकारी के उपस्थिति में किया गया। जनता दरबार मे दर्जनों जमीन संबंधित विवाद के फरियादी पहुंचे थे। सीओ अनुपम ने बताया कि तीन मामले का दोनों पक्षों की सहमति से निपटारा कर दिया गया। वहीं दो नए मामले जनता दरबार में आए। जिसको को नोटिस निर्गत किया गया। जिसके सुनवाई अगले शनिवार को की जाएगी। वही इस मौके पर अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने जानकारी देते हुए बताया कि नोटिस मिलने पर सभी को आना अनिवार्य है। जो तीन नोटिस के बाद नहीं आएंगे।उन पर 107 किया जाएगा। वहीं भूमि विवाद को लेकर थाना में लगे जनता दरबार में अपने समस्या को निदान करा सकते हैं। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी आकाश कुमार, रोहित कुमार, आदि दर्जनों फरियादी उपस्थित थे।

Previous post प्रेम प्रसंग में प्रेमी युवक की इलाज के क्रम में मौत, युवक के भाई ने लगाया हत्या का आरोप।
Next post वैक्सीन प्रीवेंटेबल डिजीज को लेकर ग्रामीण चिकित्सकों के साथ किया वैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial