June 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा चलाए जा रहा है व्यापक संपर्क अभियान।

Read Time:2 Minute, 6 Second

बरारी (सुमन सोनी)

गंगा समग्र के स्वयंसेवकों द्वारा काढ़ागोला घाट पर 360 वां रविवार स्वच्छता कार्यक्रम के उपरांत गंगा किनारे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक पत्रक और साहित्य का वितरण किया गया।संघ के 100 वर्ष का संक्षिप्त में वर्णन करके हिंदू समाज के बीच संघ के कार्यों का उपलब्धि बताया गया।संघ के प्रचारक अनिमेष पाल एवं गंगा समग्र के जिला संयोजक नवीन चौधरी ‘बाबा’ के द्वारा हिंदू समाज से पांच परिवर्तन विषय पर भी चर्चा किया गया। जिसमें 1.सामाजिक समरसता के द्वारा भेदभाव को दूर करना, 2.कुटुंब प्रबोधन द्वारा परिवार में रहने का, भजन भोजन, मंदिर में पुरा परिवार एक साथ जाए, 3.स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करें 4.पर्यावरण संरक्षण के तहत अधिक से अधिक पेड़ लगे, जल संरक्षण करें एवं सिंगल प्लास्टिक को अपने से दूर करें एवं 5.नागरिक शिष्टाचार के नियमों का पालन करें। जिससे समाज में व्यापक रूप से परिवर्तन हो। वही गंगा समग्र जिला संयोजक नवीन चौधरी ‘बाबा’ एवं जिला सहसंयोजक मनोज साह ने कहा कि यह अभियान गत 22 नवंबर से 14 दिसंबर तक चलाया जाएगा। जिसमें हिंदू समाज के बीच संघ के द्वारा किये गये कार्यों के बारे में बताया जा रहा है। मौके पर गंगा समग्र के जीवछ गुप्ता,मनोज गुप्ता, मुन्ना चौधरी,योगेश पाल, फकीर पंडित, मुनिलाल साह इत्यादि उपस्थित थे।

Previous post एनएच-31 पर ट्रक की ठोकर से पानी बेचने वाला युवक गंभीर रूप से घायल
Next post कुरसेला में 14 दिसंबर को विराट शिव गुरु महोत्सव, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial